फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों को जरूरत के समय ऋण दें बैंक’

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचशील नगर जनपद के गठन के बाद लीड बैंक की पहली बैठक
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी चैत्रा वी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
हापुड़। पंचशील नगर के गठन होने के बाद पहली बार एचपीडीए के सभागार में आयोजित लीड बैंक की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी चैत्रा वी ने कहा कि बैंक किसानों को समय पर ऋण देकर सहयोग करें। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बैंकों से किसानों को क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले ऋण की राशि बढ़ाये जाने को किसानों के हित में बताया तथा किसानों का आह्वान किया कि वह इस सुविधा का लाभ लें। उन्होंने कहा कि लीड बैंक की अगली बैठक भी जल्द होगी।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डा.जे.के.तोमर ने बताया कि इस बैठक में खाद, डीजल, बीज आदि के दामों को ध्यान में रखते हुए किसानों को क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला ऋण तय किया गया है। उन्होंने बताया कि गन्ने की फसल के लिए पहले प्रति हेक्टेयर भूमि पर 80 हजार रुपये मिलते थे लेकिन वर्ष 2012-13 में अब किसान को 1.10 लाख रुपये मिलेंगे। इसी तरह आलू की फसल पर पहले 75 हजार मिलते थे और अब 1.15 लाख रुपये, धान की फसल पर पहले 45 हजार इस वर्ष 50 हजार रुपये मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि पहली बार किसानों को मछली पालन के लिए 1.25 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण मिलेगा। इसके अलावा सब्जी, फूल, तिलहन, दलहन की खेती के लिए भी ऋण की राशि तय कर दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीराम, जनपद के लीड बैंक सिंडीकेट बैंक के एलडीएम बीपी पांडेय, नवार्ड के डीडीएम अरविन्द मुखर्जी, जनपद के प्रगतिशील किसान ग्राम ततारपुर के ओमबीर सिंह, चितौली के सूबे सिंह, महमूदपुर के अमरपाल सिंह, सहायक निदेशक मत्य, जिला गन्ना अधिकारी, सहकारिया विभाग समेत कई बैंकों के प्रबंधक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें