फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटा डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
d अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा में स्नान करने गए दो भाई में से एक की डूबकर मौत हो गई। बड़े भाई को बचाने के चक्कर में छोटे की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

नगर के मुहल्ला मीरा रेती निवासी यामीन के बेटे मोहसिन (13) और वसीम (18) बुधवार दोपहर को भैंसा बुग्गी लेकर खादर की चक वाली मंढैया में भूसा भरने गए थे। वह अपने साथ मुहल्ले के ही चांद कुरैशी के बेटे फारुख को भी ले गए। बुग्गी में भूसे का ढेर भने के बाद तीनों गंगा में नहाने चले गए। सबसे पहले वसीम और फारुख नहाने गया। गहरे पानी में दोनों डूबने लगे तो फारूख किसी तरह बाहर निकल आया। उधर, मोहसिन ने जब देखा कि वसीम गहरे पानी में समा रहा है तो उसे बचाने वह गंगा में कूद गया। इसी बीच वसीम तो बाहर निकल आया लेकिन मोहसिन गहरे पानी में डूब गया। मोहसिन के डूबने पर वसीम और चांद ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के जंगल में काम कर रहे मजदूर दौड़े। उन्होंने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर हरीश पुरषोत्तम, सोना सिंह, हाजी शराफत, डॉ. शमशाद, डॉ.अंसार, हाजी फज़ल, अकरम कुरैशी, राजमल केवट, हक्कुल इस्लाम, मोहनलाल आहुजा, नदीम चौधरी, अब्दुल वहाब, आरिफ गाजी सहित काफी संख्या में नगरवासी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें