फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 130 लीटर डीजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से 130 लीटर डीजल चोरी
विज्ञापन


पिलखुवा। धौलाना रोड स्थित एक टीवीएस मोटर साइकिल के गोदाम के बाहर खडे़ ट्रक से चोर 130 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इस बाबत पिलखुवा कोतवाली में तहरीर दी है।
गुड़गांवा के सोहना निवासी मोनू ने बताया कि वह 17 मार्च को टीवीएस की मोटर साइकिल अपने ट्रक में भरकर बेंगलूर स्थित मैसूर से पिलखुवा के लिए चला था। बताया कि रविवार की देर रात वह ट्रक लेकर धौलाना स्थित टीवीएस के गोदाम पर पहुंचा और ट्रक खड़ा कर सो गया। सुबह करीब पांच बजे जब उसकी आंख खुली तो डीजल की टंकी का ढक्कन खुला था। उसने बताया कि चोर टंकी से 130 लीटर डीजल चोरी कर ले गए। इस बावत पिलखुवा कोतवाली में पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पंवार का कहना है कि इस संबंध में उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
पिलखुवा। केडी इंटरनेशनल स्कूल में रिजल्ट वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वैभव जैन, प्राची, मैथली, चेतना वृंदा, नंदनी प्रयांशु, तृप्ती व प्रज्ञा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें