फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बर्बाद फसल का मुआवजा दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बर्बाद फसल का मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन

- जिला कृषि अधिकारी से मिले भाकियू भानु के पदाधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बारिश से बर्बाद धान की फसल का किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में सोमवार को भाकियू भानु का एक प्रतिनिधि मंडल जिला कृषि अधिकारी से मिला। उन्होंने जल्द किसानों को नुकसान की भरपाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बरसात के कारण जिले में बड़े पैमाने पर धान की फसल बर्बाद हो गई थी। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग के अफसरों ने किसानों को नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया था। किसानों का आरोप है कि बर्बाद फसल के आकलन को उनके खेतों पर कोई टीम नहीं पहुंची है। हवा में ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके विरोध में सोमवार को भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि खेतों पर जाकर किसानों की फसल का सर्वे कराया। सभी किसानों के खातों से प्रीमियम कटा है, ऐसे में उन्हें नुकसान की भरपाई कराई जाए। ऐसा नहीं होने पर वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रतिनिधि मंडल में योगेश त्यागी, सरदार सिंह, राजेंद्र सिंह, रामकुमार आर्य, मास्टर राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें