चारा काटने गई युवती से छेड़छाड़, आरोपी दबोचे
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेने गई युवती से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती बुधवार की शाम अपने खेत से चारा लेने गई थी। इसी बीच गांव के ही रहने वाले अमन और तिलक चंद भी वहां पहुंच गए। जिन्होंने अकेला पाकर युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करते हुए युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे किसानों को आता देखकर आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवती के पिता ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।