फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं पर भड़के एनएच-235 से प्रभावित किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर भड़के एनएच-235 से प्रभावित किसान
विज्ञापन


- प्रदर्शन कर राहत नहीं मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
- डीएम को सौंपा ज्ञापन, उचित मुआवजा व नाप की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। उचित मुआवजा और सही नाप कराने की मांग को लेकर बुधवार को एनएच-235 से प्रभावित दर्जनों गांवों के किसानों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द राहत की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि इस समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को मजबूर होंगे।
एनएच-235 हापुड़ बाईपास, प्रभावित किसान समिति के जिला संयोजक जयभगवान त्यागी ने बताया कि एनएचएआई के अफसर उनका शोषण कर रहे हैं। किसानों को नहीं उचित मुआवजा दिया जा रहा है और नही अधिग्रहित की गई भूमि की सही नाम कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वह इस मामले को डीएम के समक्ष रखा जा चुका है। डीएम ने इस मामले को लेकर स्पष्ट आदेश दिए थे कि तहसील से पटवारी की उपस्थिति में किसानों की जमीन की नाप कराई जाए। आरोप है कि एनएचएआई के अधिकारी डीएम के आदेश की अवहेलना कर मनमाने ढंग से किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिग्रहित की गई भूमि में विद्युत लाइन, पेड़ पौधे, नलकूप व फसल भी खड़ी है। लेकिन इसका उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया है। विद्युत लाइन को शिफ्ट भी नहीं किया जा सका है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। बुधवार को गांव ट्याला, असौड़ा, धनौरा, ददायरा, दोयमी, पटना, मुरादपुर, शामुद्दीनपुर आदि गांवों के दर्जनों किसान कलक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन कर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को भी ज्ञापन सौंप दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में नरेश त्यागी, पवन, अजयपाल, नरेंद्र, बुद्धप्रकाश, बिजेंद्र, योगेंद्र, आलम, शाहरुख, कालीचरण, धर्मवीर, ब्रह्म सिंह, वीसी बंसल, जगवीर, नीटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें