फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में निपटा ले बैंक संबंधित काम, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में निपटा लें बैंक के काम, नहीं तो हाेंगे परेशान
विज्ञापन


- 12 से 15 अगस्त तक अवकाश के कारण लगातार चार दिन तक बंद रहेंगे बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। आपका बैंक संबंधित कोई काम है तो उसे शुक्रवार तक पूरा कर लें नहीं तो अगले चार दिन तक आपको परेशानी झेलनी पड़ेगी। 12 से 15 अगस्त तक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि 12 अगस्त को माह का द्वितीय शनिवार है जबकि 13 को रविवार होने के कारण बैंक में अवकाश रहेगा। जबकि 14 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी व 15 को स्वतंत्रता दिवस होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और आपका बैंक संबधित कार्य नहीं हो सकेगा। इसके साथ ही इस माह में 25 अगस्त को गणेश चतुर्थी, 26 को अंतिम शनिवार व 27 को रविवार होने के कारण तीन दिन का अवकाश रहेगा। इस दौरान भी उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। को लेनदेन प्रभावित हो सकता है और कैश के लिए भी परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि बैंक अधिकारी एटीएम के माध्यम से कैश की किल्लत दूर करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अग्रणी प्रबंधक एपी चतुर्वेदी का कहना है कि लगातार चार दिन तक अवकाश होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान लोगों को कैश के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त कैश डलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें