फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में डूबे रहे 90 गांव

Wed, 01 Jun 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हापुड़ डिवीजन के देहात अंचल के आठ बिजलीघर मंगलवार की शाम से लगभग 18 घंटे तक ठप रहे। इससे तकरीबन 90 गांवों में रात भर बिजली गायब रही। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी, सुबह पानी का संकट गहराया रहा।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर तकरीबन 1:30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, विद्युत निगम के अफसर मुरादाबाद कंट्रोल से आपूर्ति न मिलने की बात कह रहे हैं। हापुड़ डिवीजन के मोदीनगर रोड, जसरूपनगर, किल्हौड़ा,

धीरखेड़ा, वझीलपुर, लालपुर, उबारपुर, पटना मुरादपुर बिजलीघर को आपूर्ति सिंभावली स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर से दी जाती है। वहां रटोर ग्रिड से बिजली मिलती है। शहर को भी वहीं से बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम लखनऊ कंट्रोल से बिजली की कटौती होने से शहरी क्षेत्र को मुरादनगर से बिजली की आपूर्ति दी गई, लेकिन देहात क्षेत्र की बिजली गुल रही। ऐसे में करीब 90 गांवों की बिजली रात भर गायब रही। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।

सुबह पानी का संकट झेलना पड़ा। इस बीच कुछ लोगों ने बिजलीघरों में फोन किया तो कंट्रोल से कटौती की जानकारी मिलने पर मायूस हो गए। बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

उधर, इस बाबत उपखंड अधिकारी अवधेश कुमार का कहना है कि मुरादाबाद कंट्रोल से आपूर्ति न मिलने के कारण देहात अंचल के लोगों को परेशानी हुई थी। कंट्रोल से आपूर्ति मिल चुकी है, सभी बिजलीघरों को चालू करा दिया गया है।

शहर के वाशिंदों को बृहस्पतिवार को भी बिजली संकट से जूझना पड़ेगा। नगर के टाउन हाल व पटना मुरादपुर बिजलीघर पर मरम्मत कार्य के चलते दर्जनों मोहल्लों की बत्ती सुबह 9 बजे से चार घंटे तक गुल रहेगी।

नगर स्थित टाउन हाल बिजलीघर को आ रही 33केवी क्षमता की विद्युत लाइन में आए दिन फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित होती है। इस बिजलीघर के स्विचयार्ड, नियंत्रण कक्ष में लगी मशीनों की भी काफी समय से रिपेयरिंग नहीं हो सकी है।

ऐसे में गर्मी के कारण मशीनों में फाल्ट की समस्या न हो सके, इस उद्देश्य से अफसरों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है। इससे यह बिजलीघर सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा।

इससे गोल मार्केट, रेलवे रोड समेत दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं पटना मुरादपुर बिजलीघर के स्विचयार्ड व नियंत्रण कक्ष में भी सुबह 9 बजे से रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा।

इस बिजलीघर से जुड़े स्वर्ग आश्रम रोड, गढ़ रोड, मिनाक्षी रोड के दर्जनों मोहल्लों की बत्ती तीन घंटे नहीं गायब रहेगी। उधर, अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि आने वाले दिनों में बिजलीघरों में लगी मशीनों में फाल्ट के कारण परेशानी न हो इस उद्देश्य से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें