फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 85 लाख की लूट: मुनीम की चलती बाइक पर बदमाशों ने मारी लात, तमंचा दिखा ले गए पिट्ठू बैग में रखे रुपये

Mon, 15 Dec 2025 04:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिलखुवा

सार

यूपी के हापुड़ में हाईवे पर तमंचे के बल पर मुनीम से 85 लाख की लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट की बाइक में लात मारकर टक्कर मारी और सारा पैसा लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
पीड़ित मुनीम और पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को यूपी के हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास घी तेल व्यापारी के मुनीम से तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दादरी निवासी अजय पाल घी तेल व्यापारी गोपाल के यहां मुनीम का कार्य करते हैं। सोमवार को वह हापुड़ के दो व्यापारियों के यहां से रुपये वसूल कर बाइक से वापस लौट रहे थे। एक व्यापारी से 55 लाख और दूसरे व्यापारी से 30 लाख रुपये लेकर वह हाईवे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे।

जैसे ही अजय पाल सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में लात मारकर उसे गिरा दिया। इससे पहले अजय पाल संभल पाते बदमाशों ने तमंचा निकालकर डराया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। हाईवे पर दिनदहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया। एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट की जानकारी हुई है। बदमाशों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें