फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरा दबोचा, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लुटेरा दबोचा, तीन फरार
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में रामपुर तिराहे के पास पुलिस की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की, हालांकि पुलिस ने घेराबंदी करके एक बदमाश को दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश से गाजियाबाद से एक सप्ताह पूर्व लूटी गई कार, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि गाजियाबाद निवासी अरविंद कुमार स्विफ्ट डिजायर कार को टैक्सी के रूप में चलाता है। 27 अप्रैल की रात कार को चार युवकों ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से हापुड़ के लिए बुक किया था। कुछ दूर चलते ही बदमाशों ने अरविंद को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया था। बदमाश अरविंद को हाफिजपुर थाना क्षेत्र में रामपुर तिराहे के पर बंबे के पास फेंककर कार के साथ फरार होने लगे। लेकिन चालक ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। तभी से पुलिस सर्विलांस के माध्यम से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार रात टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव सवाई की ओर एक संदिग्ध कार आती हुई दिखायी दी है। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी शुरू कर दी, इसके बाद महमूदपुर की पुलिया के पास कार आती दिखाई दी। रोकने का प्रयास करने पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू की दी। लेकिन पुलिस टीम ने घेरकर एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शिवम पुत्र तारा सिंह निवासी भकरौली थाना धनारी जनपद संभल के रूप में हुई। कार के अलावा बदमाश के पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए। शिवम ने बताया कि उनके गिरोह का सरगना मोहित पुत्र डंबर सिंह है। भागने वालों में मोहित के अलावा मुकेश पुत्र नवाब और छोटेलाल पुत्र सुलेमान भी है। शिवम ने बताया कि इससे पहले वह मुरादाबाद के पाकवाड़ा से एटीएम चोरी के मामले में जेल जा चुका है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें