फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे बिजली निगम! वैशाली कालोनी में लगा मीटर,कालेज को जारी कर दिया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाह रे बिजली निगम! कालोनी में लगा मीटर, कालेज को जारी कर दिया बिल
विज्ञापन


हापुड़। बिजली निगम का मीटर विभाग फर्जीवाड़े से बाज नहीं आ रहा है। हापुड़ डिवीजन के गांव पांची स्थित एक इंटर कालेज को लाखों रुपये का बिल जारी कर दिया गया है जबकि वहां मीटर लगा ही नहीं था। जांच में पता चला कि जो मीटर बिल में दर्शाया गया है उस सीलिंग का मीटर वैशाली कालोनी के पते पर पहले से ही रजिस्टर्ड है। मामले का खुलासा होने पर बिजली विभाग के होश उड़ गए। फिलहाल अफसर मामले को दबाने में जुटे हैं और आनन फानन में विद्यालय में नया मीटर लगा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पांची स्थित मेजर आशाराम स्मारक इंटर कालेज की ओर से नए संयोजन के लिए वर्ष 2015 में आवेदन किया गया था। करीब 86 हजार रुपये का एस्टीमेट भी जमा कर दिया गया। मीटर लगवाने के लिए कालेज की ओर से लगातार बिजली निगम को पत्र लिखे गए, लेकिन मीटर नहीं लगाया जा सका, वर्ष 2018 में करीब 78 हजार रुपये की बकायेदारी का बिल जारी कर, विद्यालय का कनेक्शन काट दिया गया। हालांकि यह बिल जमा करने पर कनेक्शन फिर से चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि बिजली निगम की ओर से जारी किए लाखों रुपये के बिल में मीटर संख्या 10647066 दर्शाया गया था, जो कभी विद्यालय में लगा ही नहीं था। विद्यालय की ओर से त्रुटि सुधार के लिए लगातार अफसरों से पत्राचार किया गया। लेकिन राहत के बजाय पीड़ित को टरकाया जाता रहा। जांच में पता चला कि जिस मीटर की यूनिटें बनाकर विद्यालय को बिल जारी किया गया है। वह मीटर वैशाली कालोनी में लगा हुआ था, इसकी सीलिंग भी वहीं के पते पर कटी थी। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम कर्मियों ने किस तरह मीटर की यूनिटों को किसी अन्य उपभोक्ता से समायोजित करने का प्रयास किया है।
बहरहाल, मामले का खुलासा होने पर अब निगम कर्मचारी इस मामले को दबाने में लग गए हैं। विद्यालय में नया मीटर लगा दिया गया है, पूर्व में जो बिल जारी किया था उसमें भी संशोधन का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसडीओ द्वितीय राजीव कुमार का कहना है कि तकनीकी त्रुटि के चलते बिल पर गलत मीटर नंबर दर्ज हो गया था। इसमें संशोधन कर कालेज को सही बिल जारी किया गया है, साथ ही नया मीटर भी लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें