फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भाकियू का धरना जारी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए चल रहा भाकियू का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। वहीं भाकियू का एक प्रतिनिधि मंडल सिसौली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला।
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल समेत उसकी यूनिट ब्रजनाथपुर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपयों का गन्ना भुगतान बकाया है। जिसे लेकर भाकियू कार्यकर्ता पिछले 14 दिनों से मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में मिल गेट पर धरने पर डटे हुए हैं। दिनेश खेड़ा का कहना है कि बकाया गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना भुगतान न मिलने के कारण बिलों का भुगतान न होने से पावर कॉरपोरेशन किसानों के खिलाफ आरसी जारी करने के साथ एफआईआर दर्ज करा रहा है, जोकि किसानों का खुला उत्पीड़न है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधि भी किसानों का साथ नहीं दे रहे हैं। रविवार को धरनारत कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल दिनेश खेड़ा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत से मिलने सिसौली गया। दिनेश खेड़ा और दिनेश त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गन्ना भुगतान मिलने और पर्ची किल्लत दूर न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्देश दिया है। नरेश टिकैत खुद भी जल्द धरने में शामिल होंगे। प्रतिनिधि मंडल में सरदार कुंवर सिंह, हबीब चौधरी, अय्यूब प्रधान, उदयवीर सिंह मुखिया, संदीप चौधरी, भगतराम, ब्रजपाल चौधरी शामिल रहे। वहीं धरना प्रदर्शन में धर्मपाल, श्याम सिंह, कपिल त्यागी, मंगल सिंह त्यागी, इसरार अहमद, शोभाराम आर्य, ललित सिंह, महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह, ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें