फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामपुर गन्ना क्रय केंद्र पर बिना लाइसेंस तोल करता मिला लिपिक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर गन्ना क्रय केंद्र पर बिना लाइसेंस तौल करता मिला लिपिक
विज्ञापन


हापुड़। जिला गन्ना अधिकारी के निरीक्षण में रविवार को गांव श्यामपुर स्थित मोदीनगर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र प्रथम पर बिना लाइसेंस लिपिक तौल करते पकड़ा गया। लिपिक की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त मेरठ को भेज दी गई है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि रविवार को वह गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। श्यामपुर स्थित गन्ना क्रय केंद्र प्रथम पर तैनात लिपिक इस्लामुद्दीन से तौल का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह लाइसेंस नहीं दिखा सका। जांच के बाद पता चला कि लिपिक को अब तक लाइसेंस जारी ही नहीं किया गया है, जो गलत है। डीसीओ ने बताया कि तौल लिपिक पर पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके लिए सहायक चीनी आयुक्त मेरठ को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। श्यामपुर के गन्ना क्रय केंद्र द्वितीय के निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें