फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप ठेकेदारों से एक लाख की रकम समेत मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हैंडपंप ठेकेदारों से एक लाख की रकम समेत मोबाइल लूटे
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सरकारी हैंडपंप ठीक कराने वाले ठेकेदारों को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने एक लाख की रकम समेत मोबाइल लूट लिए। वहीं विरोध करने पर चाकू समेत धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर फरार हो गए।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नंगली कनौर निवासी राहुल और छत्रपाल ब्लॉक स्तर पर ठेकेदारी करते हैं, जो खराब होने वाले सरकारी हैंडपंपों को ठीक कराने का काम करते हैं। गांव लुहारी में खराब हैंडपंप ठीक कराने के बाद ठेकेदार राहुल और छत्रपाल अपने गांव पहुंच गए, जहां से एक लाख की रकम लेकर वे देर शाम को गांव रजापुर में मजदूरों को पेमेंट देने जा रहे थे। जिनका कहना है कि रास्ते में गांव कनौर के जंगल में स्थित देसी शराब ठेके से थोड़ी दूरी पर घात लगाकर खड़े सात बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर जेब में रखी एक लाख की रकम समेत मोबाइल भी लूट लिए। ठेकेदारों का कहना है कि लूटपाट का विरोध करने पर तमंचे की बट, चाकू और दाव से हमला करने के बाद बदमाश जंगल में खड़ीं फसलों में घुसकर फरार हो गए। कुछ देर बाद सड़क से होकर आने जाने वाले लोग लहूलुहान हालत में अपने साथ थाने को ले आए, जहां से पुलिस उन्हें गढ़ सीएचसी को ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि लूटपाट की बात पूरी तरह बेबुनियाद है। घटना मोबाइल के लेनदेन से जुड़ी हुई है, जिसको लेकर गांव के ही दो युवकों के साथ आबादी के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें घायल हुए ठेकेदारों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें