फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में लापता युवक का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में लापता युवक का सुराग नहीं
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव शेरपुर से एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुए युवक का कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी मोहम्मद हुस्न ने रविवार को थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि उसका 22 वर्षीय बेटा इदरीश आठ अक्तूबर को सुबह दस बजे घर से बाहर गया था, जो देर शाम तक भी घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों को चिंता होने लगी। मोहम्मद हुस्न का कहना है कि परिजनों ने गांव समेत रिश्तेदारियों और परिचितों के यहां उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें