छेड़छाड़ के आरोपी को परिजनों ने दबोचा
गढ़मुक्तेश्वर। किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उसके परिजनों ने दबोच लिया और धुनाई कर पुुलिस को सौंप दिया, जिसे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात को दीवार फांदकर किसान के घर में घुसा युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ बदनियती से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो परिजनों की आंख खुल गईं, जिन्होंने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। गुस्साए परिजनों ने जमकर धुनाई करने के बाद आरोपी को मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसओ आरके राठी का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश करने के बाद जूडिशियल कस्टडी में डासना जेल भेज दिया गया है।