फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशन के खाते में आए आठ लाख रुपये, पांच लाख निकले

Tue, 03 Jan 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
महिला का बैंक अकाउंट सीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़ स्थित पीएनबी शाखा में विधवा पेंशन के एक खाते में आठ लाख रुपये जमा करने और उसमें से पांच लाख रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को खाताधारक महिला जब पेंशन के रुपये बैंक निकालने पहुंचीं तो उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन


इस बाबत जब उन्होंने बैंक अफसरों से बात की तो उनका बैंक अकाउंट सीज कर दिया गया। बैंक अफसर मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं, खाते से कैश नहीं निकलने पर महिला ने बैंक में हंगामा किया।  

पूठ गांव निवासी विधवा भगवती मंगलवार को अपनी पेंशन की राशि निकालने के लिए पीएनबी शाखा बहादुरगढ़ पहुंची। पहले उन्होंने पासबुक में एंट्री कराई। इस दौरान उन्होंने अपने खाते में आठ लाख रुपये डाले जाने और फिर
विज्ञापन


गत 20 दिसंबर को पांच लाख रुपये निकाले जाने की डिटेल देखी तो उनके होश उड़ गए। भगवती ने बताया कि नोटबंदी के बाद किसी काले धन वाले ने उनके खाते में आठ लाख रुपये जमा कर उसमें पांच लाख निकाल लिया है।

उनका इससे कोई लेना देना नहीं है। महिला ने जब बैंक कर्मियों और अफसरों से इस बाबत पूछा तो उनका बैंक अकाउंट सीज कर दिया गया। बैंककर्मी कुछ भी कुछ भी बोलने से बचते रहे।

वहीं, पेंशन की राशि से एक हजार रुपये नहीं निकलने पर महिला ने बैंक में हंगामा भी किया किसी तरह लोगों ने उन्हें शांत कराया। वहीं, शाखा प्रबंधक एसके दीक्षित ने बताया कि संभवत: किसी दूसरे उपभोक्ता की रकम की एंट्री भगवती के खाते में गलत ढंग से हो गई है।

जांच के बाद इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा। एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें