फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में 736 मतदाता करेंगे मतदान

Tue, 09 Feb 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधान परिषद चुनाव में जिले के 736 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। मतदान के लिए जिले भर में छह बूथ बनाए जायेंगे। चुनाव को लेकर अफसर तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


विधान परिषद के चुनाव में जिले से एक सांसद, तीन विधायक, तीन नगर पालिका के अध्यक्ष, 112 पालिका सदस्य, 227 ग्राम प्रधान, 390 बीडीसी सदस्य अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

विधान परिषद चुनाव के लिए तीन मार्च को मतदान होना है। जिले में विकास खंड हापुड़, विकास खंड धौलाना, विकास खंड गढ़मुक्तेश्वर, विकास खंड सिंभावली, नगर पालिका परिषद पिलखुवा और नगर पंचायत बाबूगढ़ के परिसर में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी हरीश चन्द्र ने बताया कि विधान परिषद चुनाव की तैयारी चुनाव आयोग के निर्देश पर तेजी से की जा रही है। फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। मतदाना केन्द्र निर्धारित हो गए हैं।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराया जाएगा। कप्तान योगेश कुमार सिंह ने बताया कि विधान परिषद चुनाव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। जिले में बनने वाले सभी छह मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। चुनाव आयोग के आदेश का हर हाल में पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें