फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से संक्रामक रोगों का बढ़ा प्रकोप..

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से संक्रामक रोगों का बढ़ा प्रकोप
विज्ञापन


हापुड़। तापमान में गिरावट से संक्रामक रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नजला, खांसी, एलर्जी के मरीजों से अस्पतालों की ओपीडी फुल चल रही है। बच्चों से लेकर बड़े तक इसकी चपेट में आ गए हैं। चिकित्सक इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। कड़ाके की सर्दी के साथ ही कोहरा और पाला भी सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं। जिसके कारण निजी और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी फुल चल रही हैं। अधिकांश मरीजों में नजला, खांसी के साथ एलर्जी का रोग देखने को मिल रहा है। बच्चों में निमोनिया, तो हृदय और सांस रोगियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। शनिवार को कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में मरीजों की लंबी कतारें लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के प्रभारी डा. योगेश का कहना है कि इस मौसम में अभिभावक अपने बच्चों को पूरे कपड़ें पहनाकर रखें, ठंडी खाने की चीजों का खुद भी परहेज करें। नया कपड़ा पहनने से पहले स्त्री अवश्य कर लें। बाहर जाते समय किराए पर ली गई रजाई, गद्दों का प्रयोग कतई न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें