फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना अधिकारी के निरीक्षण में बंद मिले दो केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना अधिकारी के निरीक्षण में बंद मिले दो क्रय केंद्र
विज्ञापन


हापुड़। जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह ने शनिवार को गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान गांव दस्तोई गोयना में लगे ब्रजनाथपुर शुगर मिल के गन्ना खरीद केंद्र द्वितीय व तृतीय बंद मिले। डीसीओ ने गन्ना निरीक्षक व सहायक चीनी आयुक्त मेरठ को कार्रवाई कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रेषित की है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना किसानों की समस्या पर शनिवार को उन्होंने दस्तोई गोयना के गन्ना खरीद केंद्र द्वितीय व तृतीय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही केंद्र बंद मिले। जबकि रोजाना केंद्र चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें