फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण से मंगलवार को मिली मामूली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण से मंगलवार को मिली मामूली राहत
विज्ञापन


हापुड़। सोमवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक होने के बाद मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद इससे कुछ राहत मिली। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने से धुंध भी बरकरार रही। कुल मिलाकर प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह आसमान साफ था। सूर्य के दर्शन भी ठीक ठाक हुए, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए, लेकिन बादल बरसे नहीं और हल्की बूंदाबांदी होकर रुक गई। आसमान पर बादल छाये रहे। हल्की बूंदाबांदी होने के कारण प्रदूषण के स्तर में कुछ कमी दर्ज की गई। मंगलवार को शहर में प्रदूषण का स्तर कुछ कम रहा। पीएम -2.5 की मात्रा 268, पीएम- 10 की मात्रा 434 और एक्यूआई की मात्रा 430 से घटकर 414 दर्ज की गयी। हालांकि अब भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है, लेकिन पिछले दो दिनों में इससे कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हल्की बारिश की उम्मीद है। बारिश होती है तो प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें