फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी के मिशन साहसी कार्यक्रम में छात्राओं को सिखाए आत्मसुरक्षा के गुण

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने सीखे आत्म सुरक्षा के गुर
विज्ञापन


हापुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय मिशन साहसी कार्यक्रम का सोमवार को एसएसवी पीजी कॉलेज में समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान युवतियों व महिलाओं को जूडो से लेकर सैल्फ डिफेंस का कुशल प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सैकड़ों छात्रों ने भी प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. नीलम सिंह ने कहा कि महिलाओं को उत्पीड़न से बचाने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। युवतियों व महिलाओं को मजबूत व सशक्त किया जाना चाहिए। मुख्य वक्ता दर्शन लाल अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं। घर चलाने से लेकर देश चलाने तक में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि नारी देश की शान है। महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी तरक्की करेगा। एबीवीपी छात्राओं को नई दिशा देने का काम भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष मालती भारती, पायल गुप्ता, डा. राजीव सिजेरिया, डा. विपिन गुप्ता, प्रमोद जिंदल, अभिनव, मोहित पाल, हर्ष दीप त्यागी, केशव, कार्तिक, उमेश, श्रीकांत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें