फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार हादसे को न्योता दे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर तार न बदलने पर भड़के ग्रामीण, हंगामा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव नवादा खुर्द में बिजली के जर्जर तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से बार-बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। सोमवार को गुस्साए ग्रामीणों ने कॉरपोरेशन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति के लिए खींची गई मेन लाइन का तार कई महीने से जर्जर हालत में है। अक्सर तार टूटकर गिरते रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों-कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार शार्ट सर्किट होने से बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। लाइनमैन के न आने से गांव के लोगों को खुद ही खतरा उठा कर आपूर्ति चालू करनी पड़ती है। जर्जर तारों के नीचे से प्रतिदिन ग्रामीणों के साथ ही स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पावर कॉरपोरेशन की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में शीशपाल, राजवीर, गंगाराम, रतन जाटव, सोमपाल, बिजेंद्र, निशांत, योगेश, बिजेंद्र समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। एसडीओ हरि सिंह ने बताया कि लाइन का निरीक्षण कर बहुत जल्द जर्जर तार बदलवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें