फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गढ़ में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गढ़ में रोष
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हापुड़ के वकीलों पर मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए गढ़ के वकील सोमवार को हड़ताल पर रहे। वकीलों क ी हड़ताल के चलते वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को गढ़ बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमरपाल सिंह की अध्यक्षता और सचिव राजेंद्र चौहान के संचालन में आपात बैठक हुई, जिसमें वकीलों पर दर्ज हुए मुकदमे की निंदा की । बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए वकीलों ने हापुड़ बार के समर्थन में हड़ताल की घोषणा कर दी। जिसके चलते सिविल कोर्ट समेत तहसील स्तरीय अदालतों में कोई भी कामकाज नहीं हो पाया। वरिष्ठ वकील धनवंत राय ने कहा कि अगर हापुड़ पुलिस ने वकीलों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को निरस्त नहीं किया, तो फिर गढ़ के वकील भी बेमियादी आंदोलन में भागीदार बनकर कामकाज का बहिष्कार करेंगे। उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सह सचिव फरहान खान, कोषाध्यक्ष पवन कंसल, लेखा निरीक्षक निरंजन राणा, पूर्व अध्यक्ष बलराज त्यागी, सतेंद्र चौधरी, अशरफ अली, सुकेंद्र सिंह, धनवंत राय, सुहेल आलम, बबलू भाटी, शीशपाल चौहान, आकिल, आदिल, शाकिर, हरवीर आर्य, सुशील दहिया समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें