फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री व माल वाहनों में भी लगेंगे गति नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री व माल वाहनों में भी लगेंगे गति नियंत्रक
विज्ञापन


हापुड़। सड़क पर बेलगाम दौड़ रहे वाहनों पर नकेल कसने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। यात्री व माल वाहक वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए सरकार ने जल्द से जल्द गति नियंत्रक लगाने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए हैं।
बसों व माल वाहक वाहनों, ट्रकों आदि के द्वारा आए दिन तेज गति के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बसों द्वारा तेज गति के कारण इसमें बैठे यात्रियों को भी खतरा होता है। ऐसे में सरकार ने इन वाहनों में गति नियंत्रक लगाए जाने की योजना को लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि गति नियंत्रकों को लगाने के लिए टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए। लोगों को सुलभ, सुविधाजनक व गुणवत्तापरक गति नियंत्रक मिले, इसका विशेष ध्यान रखते हुए न्यूनतम बोली लगाए जाने वाली कंपनी को ही टेंडर देने के निर्देश दिए हैं। गति नियंत्रकों को मानक अनुरूप होने के साथ यात्री व माल वाहक वाहनों पर राज्य प्राधिकरण प्राधिकरण और संभागीय परिवहन प्राधिकरण द्वारा गति नियंत्रक लगाकर सरकारी सील लगाई जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह बेहतर कदम है। शासनादेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें