फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित ऑयल मिल पर छापा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित ऑयल मिल पर छापा, हड़कंप
विज्ञापन


हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल पर शिकायत के आधार पर प्रशासन व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा छापा मारा गया। छापे के दौरान टीम ने मिल से सरसों के तेल से तीन व बाहर खड़े कंटेनर सहित चार नमूने लिए। कार्रवाई के दौरान ऑयल मिल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
किसी व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत के आधार पर शनिवार दोपहर एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम व पुलिस बल के साथ दिल्ली रोड स्थित एक ऑयल मिल पर पहुंचे। टीम के छापे से लोगों में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा मिल से सरसों के तेल के तीन नमूने लिए गए। जबकि एक कंटेनर मिल के बाहर खड़ा था। उससे भी सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। ऑयल मिल से दूर दराज के क्षेत्रों में सरसों के तेल की सप्लाई होती है। छापे की सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। टीम में डीओ पवन कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमालुद्दीन, सौरभ सोनी, यतेंद्र पाल सिंह, धर्म पाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें