फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
हापुड़। कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल है। रविवार को भी ठंड का कहर जारी रहा। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अलाव आदि का सहारा लेकर समय काटा।
विज्ञापन

रविवार सुबह भयंकर कोहरे से लोगों के दिन की शुरूआत हुई। सुबह के समय तो थोड़ी सी दूरी तक का भी देख पाना मुश्किल था। घर से बाहर निकले लोगों को बड़ी परेशानी हुई। दोपहर तक कोहरा छाने के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए और लोगों ने राहत की सांस ली। एक दो घंटे की धूप के बाद फिर धुंध सूरज पर हावी होनी शुरू हो गई। शाम आते-आते गलन बढ़ गई। लोगों ने अलाव आदि का सहारा लेकर ठंड से बचने का प्रयास किया। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें