फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल के जश्न में डूबा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल के जश्न में डूबा शहर
हापुड़। नए साल की पूर्व संध्या पर पूरा जिला जश्न के माहौल में रंगा हुआ नजर आया। शाम होते ही शहर में नए साल का स्वागत करने के लिए पार्टियों और रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया।
युवाओं ने नए साल का स्वागत करने के लिए दिन में ही पार्टियों का आयोजन किया था। लोगों ने एक दूसरे को ट्रीट देकर नए साल की शुभकामनाएं दीं। इंस्टीट्यूट आदि में छुट्टी का दिन होने के बावजूद युवाओं ने जमकर मौज मस्ती की। शहर की केक व पेस्ट्री शॉप पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि खरीदारी करने वालों में अधिकांश युवा ही थे। शुभकामनाएं देने के लिए लोगों ने फूलों का भी सहारा लिया। इसके अलावा नए साल पर घर की सजावट करने के लिए भी फूलों की अच्छी खासी मांग रही। रेलवे रोड स्थित फूल विक्रेता राजू ने बताया कि घर सजाने के लिए जहां गुलाब, गेंदा, चमेली और अशोक के पत्तों की मांग रही। वहीं फूलों व पत्तों से बनी वंदनवार की भी खरीदारी की। युवाओं ने बुके की खरीदारी ज्यादा की।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में फैमिली संग डिनर
का लुफ्त लेने पहुंचे लोग -
नए साल की पूर्व संध्या पर नागरिक अपने परिवारों के साथ रेस्टोरेंट में डिनर का लुत्फ लेने पहुंच रहे थे। बच्चों ने जहां चाईनीज फूड को पसंद किया वहीं लोगों ने पारंपरिक भोजन जैसे दाल मखनी, मिक्स वेज, शाही पनीर, मलाई कोफ्ता आदि का लुत्फ लिया। रेस्टोरेंट संचालकों ने भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए मैन्यू तैयार किया था। भीड़ का आलम यह था कि लोगों को डिनर का मजा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
पुलिस और प्रशासन दिखाई दिया सख्त -
पुलिस और प्रशासन की न्यू ईयर की पूर्वसंध्या पर की गई सख्ती को देखते हुए सड़कों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर भी पुलिस नजर रखे हुए थे। पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग की।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि पुलिस को चेकिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। देर रात तक जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की खास नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें