फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्ची किल्लत से जूझ रहे किसानों को राहत नहीं मिल रही

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी टंगा रहा तौल बंद का नोटिस, रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पर्ची किल्लत से जूझ रहे किसानों को राहत नहीं मिल पा रही है। इसके चलते किसानों ने तीसरे दिन भी तौल बंद का नोटिस टंगा देख विरोध में क्रय केंद्र का घेराव कर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र चालू हुए अब दो माह की अवधि बीत चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पर्ची किल्लत किसानों का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। इससे बच्चों की ब्याह - शादी, जरूरत पूर्ति और गेहूं - सरसों जैसी फसलों की बुआई करने वाले किसानों को खेत खाली करने के लिए मजबूूरी में अपना गन्ना कोल्हू-क्रेशरों पर बेहद सस्ते दाम में बेचना पड़ रहा है। इसके अलावा भी मिल की मशीनों में तकनीकी गड़बड़ी या गन्ने की अधिक सप्लाई पहुंचने का हवाला देकर क्रय केंद्रों पर तौल बंद कर दी जाती है। इससे किसानों को कोल्हू-क्रेशरों पर गन्ना बेचना पड़ता है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर के क्रय केंद्र पर कई किसान शुक्रवार की सुबह गन्ना लेकर पहुंचे तो वहां तीसरे दिन भी तौल बंद होने का नोटिस चस्पा देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलते ही भाकियू जिला उपाध्यक्ष नीरज तोमर, तहसील उपाध्यक्ष संदीप शर्मा और रिंकू राघव मौके पर पहुंच गए। उनके नेतृत्व में गुस्साए किसानों ने क्रय केंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा किया। नेत्रपाल, ऋषिपाल, मूलचंद लोधी ने चेतावनी दी है कि अगर पर्ची किल्लत दूर कराकर तौल बंदी से निजात नहीं दिलाई गई तो इसके विरोध में शुगर मिल को हो रही गन्ने की सप्लाई पूरी तरह ठप कर दी जाएगी। अनुज, सूरज सिंह, हेमपाल, चरणसिंह, बंटी, जितेंद्र, सुधीर, प्रमोद, प्रेमपाल समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें