46 गांवों के गरीबों को मिलेगी राहत
- मिशन अंत्योदय के तहत गांव किए गए चिंहित
- गरीबी उन्मूलन सहित कल्याणकारी योजनाओं से मिलेगी राहत
- शासन ने योजना को क्रियांवित करने के लिए रखा 2019 का लक्ष्य
- नितिन दीक्षित
हापुड़।
सरकार ने विकास के साथ ही गरीबी उन्मूलन की पहल शुरू करने का निर्णय लिया है। जिले में ऐसे 46 गांवों को चिंहित किया गया है, जहां प्रशासन दो साल में गरीबी उन्मूलन के कार्य करेगा।
सरकार विकास की कई योजनाएं लागू कर रही है। इनसे गांवों की सूरत बदलनी शुरू हो गई है। अब सरकार की मंशा गरीबी को नियंत्रित करने की है। शासन ने जिला प्रशासन को ऐसे गांवों की सूची तैयार करने के आदेश दिये हैं, जो आठ बिंदुओं पर खरे उतरेंगे। जो गांव ओडीएफ हो, लगभग क्राइम फ्री हों, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं के समूह कार्य करते हों, जल संरक्षण में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायत हो, आदर्श ग्राम पंचायत हो, राज्य स्तर योजना में चयनित हो, जहां पानी की टंकी हो या निर्माणाधीन हो तो उनको इस सूची में शामिल किया जाएगा। इसके आधार पर जिला प्रशासन ने चार ब्लाकों की 273 ग्राम पंचायतों में से 46 गांवों की सूची तैयार की है।
इन में डेवलेपमेंट प्लान तैयार करने के आदेश दिए हैं। तमाम कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जाएगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाएंगे। गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य व शिक्षा समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने वाले विभागों के अधिकारी चयनित गांवों का सर्वे कराकर गरीबी मुक्त बनाएंगे। बच्चों की शिक्षा पर भी जोर दिया जाएगा। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि इन गांवों को दो अक्टूबर 2019 तक गरीबी मुक्त करने का लक्ष्य शासन ने रखा है। जिसे देखते हुए इन गांवों का सर्वे शुरू हो चुका है।
इन गांवों को किया गया चिन्हित --
ब्लाक हापुड़ ---
निजामपुर, पूठा हुसैनपुर, हरसिंहपुर, मोरपुर, शेखपुर, सुल्तानपुर, भड़ंगपुर, भीकनपुर , दोमयी, टियाला, अमीरपुर नंगौला, शाहपुर, इम्टौरी, सादिकपुर, मतनावली,
सिंभावली --
भरना, सरावनी, भोवापुर, फुलडेहरा, बीरमपुर, आरिफपुर मंढैया, सिखेड़ा मुरादाबाद, न्याजपुर खैय्या, फरीदपुर गोसांई, सिंगनपुर विलाहरा, शरीफपुर
धौलाना -- नंगला काशी, नंगला उदयरामपुर, नंगला गज्जू, शाहपुर फगौता, ककराना, नरेना, नंदपुर, सौलाना, डूहरी
गढ़मुक्तेश्वर--
खिलवाई, सदल्लापुर लोदी, हैदरपुर, झड़ीना, इन्यातपुर, शाहपुर चौधरी, मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, बिहूनी, पसवाड़ा, लोदीपुर सोवन
----