करोड़ों के बकाएदार 14 विभागों की बत्ती होगी गुल
- बिजली निगम के अफसरों ने कार्रवाई के लिए तैयार की सूची
- कई बार रिमाइंडर के बाद भी नहीं कराया बिल जमा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
बिजली निगम का करोड़ों रुपये दबाए बैठे 14 सरकारी विभागों के विद्युत कनेक्शन काटे जाएंगे। कई बार रिमाइंडर के बाद भी विभागीय अफसर बिल जमा नहीं करा सकें हैं। बकाएदार विभागों की सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं को सौंप दी गई हैं, इस कार्रवाई के दौरान एसई और ईई भी मौजूद रहेंगे।
जिले के बिजली उपभोक्ताओं पर निगम का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। शासनादेश के अनुसार बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए राजस्व वसूली आवश्यक है। उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं किए जाने से अफसर राजस्व वसूली में पिछड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं से अलग सरकारी विभाग भी निगम का करोड़ों रुपये दबाए बैठे हैं।
विद्युत निगम के एमडी ने बीते दिनों प्रत्येक जेई को संबंधित क्षेत्र में 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन हर हाल में काटने के निर्देश दिए थे, उन्होंने बड़ी बकाएदारी वाले सरकारी विभागों के कनेक्शन काटने के भी निर्देश जारी किए थे। अधीक्षण अभियंता ने उक्त निर्देश पर करीब 14 सरकारी विभागों की सूची तैयार कराई हैं, इन विभागों पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है, सभी विभागों पर कार्रवाई की योजना बना ली गई है।
...
इन विभागों के कटेंगे कनेक्शन
विभाग बकायेदारी
बेसिक शिक्षा विभाग 1.02 करोड़
नगर पालिका 17.15 लाख
पंचायती राज 18.62 लाख
रेलवे 20 लाख
परिवहन विभाग 1.35 लाख
रजिस्ट्रार 2.68 लाख
खंड विकास अधिकारी 1.22 लाख
कृषि प्रसार 2.27 लाख
नगरीय विकास डूडा 67 हजार
जिला आपूर्ति विभाग 98 हजार
लोक निर्माण 78 हजार
...
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि इन विभागों की सूची तैयार कर ली गई है। सभी विभागों के जल्द कनेक्शन काट दिए जायेंगे। इस संबंध में उच्चाधिकारियों के भी निर्देश मिल चुके हैं।
...