फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए 66 दमकलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 14 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दमकलकर्मियों को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 को हुए विस्फोट के बाद अग्निकांड से जूझते शहीद हुए 66 दमकलकर्मियों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस मनाया गया। दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।  
विज्ञापन


अग्निशमन केंद्र पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दमकलकर्मियों ने परेड निकाली। 66 दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया। सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक प्रति वर्ष अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है।

सप्ताह भर शहर और देहात क्षेत्र में पंपलेट बांट कर, गोष्ठी करके लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। स्कूलों में भी बच्चों को आग से बचाव के टिप्स देंगे। उन्होंने कहा कि दुकानों, फैक्ट्रियों, गैस गोदाम, एजेंसी, पेट्रोल पंप, अस्पताल आदि में आग बुझाने के यंत्र पर्याप्त संख्या में रखे जाए।
विज्ञापन


अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल को क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी। उधर, गढ़ में मेरठ रोड स्थित अग्नि शमन केंद्र पर श्रद्धांजलि सभा हुई।

केंद्र प्रभारी नेपाल सिंह के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुज्जमिल हुसैन, महेशचंद त्यागी, इंद्रजीत सिंह, सतवीर सिंह, सोमपाल, शीशपाल, प्रेमपाल, सतीश कुमार, प्रकाशचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें