दीवान इंटर कॉलेज के गेट पर होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए लगी परीक्षाथियों की लाइन। संवाद
हापुड़। जिले में नौ केंद्रों पर शनिवार को होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। पहले दिन दो पालियों में 8064 में से 6318 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। कुल 1746 ने परीक्षा छोड़ दी।
डीएम कविता मीना और एसपी ज्ञानंजय सिंह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। तीन दिन तक चलने वाली परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सजग बना हुआ है।
परीक्षा की प्रत्येक पाली में 4032 अभ्यर्थी भाग लेंगे। शनिवार को भी सुबह और शाम की प्रत्येक पाली में 4032 अभ्यर्थियों को परीक्षा में भाग लेना था लेकिन सुबह की पाली में 3156 और शाम की पाली में 30162 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। दोनों पालियों में कुल 1746 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी।
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था :
परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले ही केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए थे। आई स्क्रीनिंग के अलावा सिल्वर और गोल्ड कोडिंग से अभ्यर्थियों की पहचान की गई।
सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और सहायक केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए गए हैं।
इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। डीएम और एसपी ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
दीवान इंटर कॉलेज के गेट पर होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए लगी परीक्षाथियों की लाइन। संवाद
दीवान इंटर कॉलेज के गेट पर होमगार्ड की परीक्षा देने के लिए लगी परीक्षाथियों की लाइन। संवाद