ओवर रेट शराब बेचने पर 20 हजार जुर्माना
हापुड़। ठेके पर ओवर रेट शराब बेचने के एक मामले में आबकारी विभाग ने ठेका संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिक रेट पर शराब बेचने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि गांव भटियाना निवासी विकास तोमर ने ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर गांव के ठेके पर निर्धारित मूल्य से अधिक में शराब बेचने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। उन्होंने 10 मई को ओवर रेटिंग की टेस्ट परचेजिंग कराई गई, जिसमें देशी शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग मिली। ठेका संचालक के खिलाफ 20 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए उसे नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ओवररेट पर शराब बेचने वाले ठेका संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।