फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटौती के दौरान सीयूजी नंबर न उठाने पर नपेंगे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटौती के दौरान सीयूजी नंबर न उठाने पर नपेंगे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन


हापुड़। बिजली की कटौती के दौरान यदि निगम कर्मियों ने सीयूजी नंबरों पर आने वाले कॉल को रिसीव कर तुरंत समस्या का निस्तारण नहीं किया तो गाज गिरनी तय है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अफसरों ने जेई, एसएसओ, लाइनमैन को निर्देशित कर दिया है।
गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही बिजली की कटौती भी बढ़ गई है। फॉल्ट आदि के कारण आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि निगम कर्मचारी सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव नहीं करते। ऐसे में उन्हें घंटों तक बिना बिजली के ही रहना पड़ता है। इन शिकायतों पर अधीक्षण अभियंता ने संज्ञान लिया है। एक्सईएन को निर्देशित कर बिजलीघरों पर तैनात अवर अभियंता, एसएसओ, लाइनमैनों पर सख्ती बरतने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन पीके गौतम ने निगम कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है कि यदि सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल को रिसीव कर जल्द समस्या का निस्तारण नहीं किया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें