फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली में ब्रजघाट पर्किंग ठेका निरस्त हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली में ब्रजघाट पार्किंग का ठेका निरस्त
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अवैध वसूली का आरोप जांच में सच पाए जाने पर पालिका ने ब्रजघाट पार्किंग का ठेका निरस्त कर दिया है। नई नीलामी होने तक पालिका कर्मी वसूली का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए गढ़ पालिका परिषद ने ब्रजघाट गंगानगरी के पार्किंट ठेके की नीलामी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के द्वारा की गई थी, जिसमें 61 लाख 8551 की सर्वोच्च बोली के आधार पर पार्किंग ठेका गांव सिकंदरपुर निवासी अमरीश कुमार के नाम छोड़ा गया था। पालिका नियमों के मुताबिक पार्किंग स्थल में खड़े होने वाली कारों से सामान्य दिनों में 30 और मेलों के दौरान 45 रुपये की वसूली होनी चाहिए, लेकिन ठेकेदार के कर्मचारी सामान्य दिनों में भी 50 रुपये का शुल्क वसूल रहे थे। ईओ अमिता वरुण ने बताया कि जन शिकायतों के आधार पर कराई गई जांच अवैध वसूली का आरोप सच पाया गया। वहीं पहली किस्त की समस्त धनराशि भी पालिका कोष में जमा नहीं की गई। जिनके आधार पर ठेका निरस्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को सूचना भेज दी गई है। ईओ ने बताया कि निरस्त हुए पार्किंग ठेके की दोबारा नीलामी होने तक वसूली कराने के लिए पालिका कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें