गणतंत्र दिवस पर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-ब्रजघाट समेत समूचे क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं, सरकारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के कार्यालयों में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गय। इस दौरान जंगे आजादी में जान गंवाने वाले अमर सपूतों को याद करने के बाद देशभक्ति गान और रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
सिविल कोर्ट में न्यायिक अधिकारी नवीन कुमार, शहीद पार्क, भैना और न्याजपुर खैया में क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक, तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ज्योति राय और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, पालिका कार्यालय में चेयरमैन सोना सिंह और ईओ अमिता वरुण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा गढ़ ब्लॉक कार्यालय में प्रमुख निशा यादव, बीडीओ ज्योति बाला, रवि यादव, एडीओ पंचायत भानेश्वर सिंह, सिंभावली में प्रमुख रविंद्र यादव, बार हॉल में अध्यक्ष चौधरी अमरपाल, सचिव राजेंद्र चौहान, गढ़ सीएचसी में अधीक्षक डॉ.दिनेश भारती, सिंभावली सीएचसी में डॉ.शशि भूषण, पीएचसी में डॉ.आनंदमणि, बिजली कार्यालय में एक्सईएन राकेश कुमार, एसडीओ हरिसिंह, गढ़ कोतवाली में इंस्पेक्टर अजय अग्रवाल, बहादुरगढ़ में इंस्पेक्टर मनु चौधरी, सिंभावली में एसओ नीरज सिंह, वन दफ्तर में रेंजर अरुण कुमार, रोडवेज डिपो में एआरएम संदीप अग्रवाल, बीआरसी कार्यालय में बीईओ पंकज अग्रवाल, मोहम्मद राशिद, कृषि कार्यालय में एसडीएईओ सूबेसिंह, तकनीकी सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
सपा कार्यालय में पूर्व मंत्री मदन चौहान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष फारूक प्रधान, जिला उपाध्यक्ष रुपेश पंडित, भाजपा कार्यालय में नगराध्यक्ष योगेश वर्मा, विजय शर्मा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सुमन प्रकाश, राकेश बजरंगी, बसपा कार्यालय में को-ऑर्डिनेटर देवेंद्र भारती, जिला प्रभारी रविंद्र बिल्लू, सुनील भारती ने ध्वजारोहण में शामिल रहे। रालोद कार्यालय में पूर्व प्रिंसिपल रामनाथ सिंह, मंडल युवा जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, देवीदास कश्यप, राजकुमार चौधरी, कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष डॉ.फराहीम, मिथुन त्यागी, युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. शुएब, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा, नगराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम, आप कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र संयोजक डॉ.नरेंद्र सिंह सोलंकी, राजपाल पीटीआई, सहकारी समिति गढ़ में चेयरमैन अमित यादव, व्यापार मंडल कार्यालयों में जितेंद्र गोयल, मूलचंद सिंघल, अनिल गोयल, अमरसिंह राणा, भाकियू कार्यालय में मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, सचिव रामपाल चौहान, कार्यकारणी सदस्य शब्बू चौधरी, लठीरा के गुरु सेवा वृद्धाश्रम में संचालक फारूक चौधरी, पालिका सदस्य डॉ. शमशाद ने ध्वजारोहण किया।
आरकेजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल कुसुम त्यागी, महेंद्र सिंह कॉलेज में ट्रस्टी रेणुका सिंह, वेदांत कॉलेज में निदेशक दिनेश यादव, आईएलएएस कॉलेज कल्याणपुर में सुभाष आर्य, निदेशक पीएम शर्मा, छत्रपति शिवाजी कॉलेज बहादुरगढ़ में प्रिंसिपल गौरी शर्मा, किसान पीजी कॉलेज सिंभावली में डॉ.तेजबीर सिंह, भागीरथी संस्कृत कॉलेज में अशोक सिंघल, प्राचार्य डॉ.सतीश दत्त शर्मा, डीएम स्कूल में पूर्व प्रिंसिपल रामनाथ सिंह मौजूद रहे। भाकियू मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा, पूर्व रेंजर अशोक चौधरी, प्रबंधक राजेंद्र सिंह, डीआर इंटरनेशन स्कूल में डॉ.संदीप त्यागी, रॉयल स्कूल डेहरा कुटी में अवधेश चौहान, राम मनोहर लोहिया कॉलेज में डॉ.योगेंद्र कुमार, टीओटी कॉलज अठसैनी में प्रधान अफजाल चौधरी, हाजी सदाकत, समाज कल्याण कॉलेज बंगोली में देवेंद्र शर्मा, स्वतंत्र भारत कॉलेज सालारपुर में अमृत सिंह, सर्व हितेषी कॉलेज भद्स्याना में पूर्व प्रधान कुंवरपाल चौहान, भागीरथी इंटर कॉलेज ब्रजघाट में पूर्व मंत्री मदन चौहान, प्रिंसिपल रामपाल चौहान, स्वामी औंकार विद्यापीठ में गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, अंजना बंसल, जनता इंटर कॉलेज गढ़ में शिवानी सैैनी ने ध्वजारोहण किया। आरएसएम कॉलेज में संस्थापक महावीर सिंधू, आरएसके कॉलेज सिंभावली में भाजपा नेता सरदार राजेंद्र ओलख, मदन लाल विद्या मंदिर में ज्ञानेंद्र सिंह, अनवारुल उलूम मदरसे में प्रधान राशिद, इमदादुल उलूम इंटर कॉलेज दौताई में विकार अहमद, दरगाह शरीफ मदरसे में हाजी अब्दुल अली, अरकान चौधरी, कारी नजीर, मदरसा जामिया महमूदिया में मौलाना इकबाल, डॉ.लताफत हुसैन, एजाजुल उलूम मदरसा वैट में प्रबंधक कारी शौकत, एसजीआरएस स्कूल अल्लीपुर में आलोक चौहान, केडीएम स्कूल में विरेंद्र कुमार, श्री भारती बाल विद्यालय में शिक्षाविद् डॉ.दिनेश दत्त शर्मा, इमामिया स्कूल रझैटी में प्रधान छुट्टन खां, प्रिंसिपल सुधा शर्मा, न्यू हूमा पब्लिक स्कूल पलवाड़ा में प्रबंधक शब्बू चौधरी ने ध्वाजारोहण किया। गीता मेमोरियल स्कूल दत्तियाना में गजराज त्यागी, पलवाड़ा मदरसे में प्रबंधक इजलाल कुरैशी, मास्टर सिराज, हिम्मतपुर मदरसे में मौलवी अब्दुल कादिर, कारी कमाल, मुन्नर चौधरी, जीआर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजीव दादू, राजा रस्तोगी मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक अनिल रस्तोगी, प्रिंसिपल विनोद शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज बागड़पुर में प्रिंसिपल, प्रेम सेवा संस्थान ब्रजघाट में कपिल नागर, जेपी प्ले स्कूल में सतीश यादव, ग्रीन फील्ड स्कूल बदरखा में प्रबंधक हाशिम, हेड मास्टर हसीन चौधरी, स्टार नवोदय स्कूल अठसैनी में हरवीर चौधरी, डॉ.अब्दुल्ला, मास्टर रईस, एचआरएम स्कूल लोदीपुर में प्रबंधक नागेंद्र, माउंट कोलंबस स्कूल सिंभावली में चेयरमैन सतपाल यादव, वीडीकेपी स्कूल झड़ीना में आदेश त्यागी ने तिरंगा फहराया। इसके बाद शिक्षण संस्थाओं में देशभक्ति गान और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्टूडेंट्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आईएलएस कॉलेज कल्याणपुर में चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज, राजकुमार गोयल गल्र्स डिग्री कॉलेज, रुद्रा इंस्टीट्यूट नानपुर, आईएलएएस डिग्री कॉलेज दौताई, डीआर कॉलेज ऑफ एजूकेशन के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को जिला समाज कल्याण प्रतिनिधि खलील अहमद ने छात्रवृत्ति समेत शुल्क प्रतिपूर्ति प्रमाण पत्र वितरित किए।
तिरंगा और भगवा झंडा पदयात्रा निकाली
गढ़मुक्तेश्वर। विशाल हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के तत्वाधान में निकली तिरंगा और भगवा झंडा पदयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
विशाल हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी रामपाल चौहान, जिला संगठन मंत्री डॉ.लक्ष्मीचंद, एबीवीपी जिला उपाध्यक्ष गौरव गौड़, करणी सेना संरक्षक अवनीश चौहान समेत कई संगठनों के तत्वाधान में तिरंगा और भगवा झंडा पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों समेत देवी देवता और महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कमल त्यागी, नितिन चौहान, हैप्पी चौहान, सुमित चौहान, नगेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।