फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर बहनों को बेहतर बस सुविधा देने का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
भैयादूज आज: बहनों को हर 10 मिनट पर मिलेगी बस
विज्ञापन

- परिवहन निगम ने निर्धारित मार्गों पर बढ़ाए बसों के फेरे
- भीड़ बढ़ने पर बढ़ाई जाएगी बसों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। भैयादूज के अवसर पर रोडवेज के अफसरों ने बहनों को बेहतर बस सुविधा देने का दावा किया है। इसके लिए निर्धारित मार्गों पर हर 10 मिनट में बसों के संचालन किया जाएगा। बहनों को सफर के दौरान परेशानी न हो, इसलिए डिपो की अतिरिक्त बस सुविधा भी जारी रहेगी।
दीपावली के मद्देनजर हापुड़ डिपो से बसों का संचालन काफी हद तक ठीक रहा। यात्रियों को बसों के इंतजार में इधर-उधर नहीं भटकना पड़ा। डिपो के अफसरों ने भैयादूज पर भी यही व्यवस्था जारी रखने का निर्णय लिया है। किठौर व मोदीनगर मार्ग पर बसों की संख्या 15-15 कर दी गई है। गढ़मुक्तेश्वर के लिए भी पांच अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। हापुड़ रोडवेज बस अड्डे से प्रत्येक 10 मिनट पर बस का संचालन होने व विभिन्न मार्गों पर भी हर 10 मिनट में यात्रियों को बस सेवा उपलब्ध कराने का दावा डिपो के अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह का कहना है कि दीपावली पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा मिली। भैयादूज पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसकी रणनीति तैयार कर ली गई है। यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त बसें बढ़ा दी जाएंगी।

संभलकर निकलें, मिल सकता है जाम
- मेरठ और आसपास के अन्य जिलों से आने वाले वाहन बढ़ा सकते हैं परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। भैयादूज पर बहनों को नगर के प्रमुख चौराहों पर जाम में फंसकर परेशान होना पड़ सकता है। हालांकि यातायात पुलिस ने जाम से निपटने की पुख्ता तैयारी की है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा का प्रवेश बंद रखा गया है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहेगा। फिर भी बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के कारण जाम लग सकता है।
शुक्रवार को भैयादूज है। इस त्योहार पर बहनें भाइयों को तिलक करने के लिए उनके घर जाती हैं। इसके चलते सड़कों पर भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में जाम की समस्या बढ़ जाती है। हालांकि दीपावली पर जाम को लेकर पुलिस सतर्क रही। जिसके चलते चौराहों पर जाम देखने को कम मिला। अतरपुरा पर थोड़ा जाम रहा, ऐसे में शुक्रवार को जाम के झाम से शहरवासियों को जूझना पड़ सकता है।
नगर के तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, पक्का बाग प्रमुख चौराहे शामिल हैं। इन चौपलों से लोग दूसरे शहरों को आते-जाते हैं। ऐसे में शहर में मेरठ की ओर से आने वाले वाहन मेरठ तिराहे पर आकर जाम में फंस जाते हैं। इसके बाद यह जाम तहसील चौराहे तक पीछा नहीं छोड़ता है।
विज्ञापन

यह व्यवस्था होगी लागू
0 तहसील चौराहा व मेरठ तिराहे पर ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा।
0 भारी वाहनों का नो एंट्री में प्रवेश वर्जित रहेगा। इसका सख्त से पालन कराया जाएगा।
0 सड़कों पर अनियंत्रित होकर खड़े होने वाले वाहनों को नहीं खड़े होने दिया जाएगा।
0 चौराहों पर रुकने वाली बसों को दूर रोका जाएगा।
0 वाहनों को जेब्रा क्रासिंग से आगे नहीं निकलने दिया जाएगा।

कोट
भैयादूज पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी बरती जाएगी। इसके अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी चौराहों पर तैनात किए जाएंगे। जाम से निपटने के लिए थानों व पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
- तहजहबुल हसन, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें