फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर जिलेभर में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या -06
विज्ञापन


दीपावली पर जिलेभर में हाई अलर्ट
- सुरक्षा के कड़े प्रबंध, सीओ, थाना प्रभारी रहेंगे गश्त पर
- अनेक स्थानों पर चेकिंग, खुफिया तंत्र चौकस
- फायर ब्रिगेड को भी सतर्क रहने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दीपावली के मद्देनजर जिलेभर में हाई अलर्ट कर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। तमाम सीओ और थाना प्रभारियों को गश्त पर रहकर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार से ही अनेक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है और खुफिया तंत्र चौकस है।
बुधवार को दीपावली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पिछले कई दिनों से मशक्कत की जा रही है और शांति समिति की बैठकों का आयोजन भी किया जा चुका है। जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 पहले ही लागू कर दी गई है। उधर प्रदेश भर में हाई अलर्ट किए जाने के साथ ही जिले में भी हाई अलर्ट किया गया है। बाजारों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सभी सीओ, थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार गश्त करने और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ मंगलवार शाम से ही अनेक स्थानों पर चेकिंग की जा रही है और खुफिया तंत्र को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। इतना ही नहीं फायर ब्रिगेड को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। नई मंडी परिसर में लगे पटाखों की दुकानों के स्वामियों को भी आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है। इसी के साथ नागरिकों से अपील की गई है कि अगर कहीं पटाखे आदि से कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है।

पिलखुवा में सात स्थानों पर ही जला सकेंगे पटाखे
धौलाना । पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने की मुहिम में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में धौलाना तहसील क्षेत्र में कुल सात स्थानों को पटाखे जलाने व दो स्थानों पर बीस लोगों को पटाखे विक्रय करने की अनुमति प्रदान की है। इनमें धौलाना में 4 और पिलखुवा में 16 स्थानों पर लाइसेंस धारक पटाखा बेच सकेंगे। एसडीएम धौलाना हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि पिलखुवा में आतिशबाजी विक्रय केंद्र के रूप में रामलीला मैदान व धौलाना में सहकारी गन्ना विकास समिति के खुले मैदान में आतिशबाजी के बिक्री केंद्र बनाए गए है। वही दीपावली पर एक स्थान पर सामूहिक रूप से पटाखा जलाने के लिए पिलखुवा में संगठित विकास योजना कॉलोनी शहीद स्तंभ पार्क, नवनिर्मित बस स्टैंड के पीछे स्वामी विवेकानंद पार्क, मोहल्ला डाबरिया अंबेडकर चौक, शंकर टॉकीज के पीछे खाली पड़ी भूमि, परतापुर रोड चुंगी के पास खुला मैदान और धौलाना क्षेत्र में महाराणा प्रताप जयंती समारोह स्थल का ककराना खेल के मैदान में पटाखा जलाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


फोटो मोडम से
छोटी दीपावली पर बाजारों में लगा जाम
पिलखुवा। दीपावली पर नगर की सभी सड़कों व बाजारों में भारी भीड़ रही। इस कारण पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे। धनतेरस की खरीदारी के अगले दिन छोटी दीपावली के दिन भी शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। बाजार, विशेष तौर पर गिफ्ट सेंटरों, देवी-देवताओं की मूर्ति खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। दीपावली के लिए मिट्टी के दीयों की बड़े स्तर पर खरीदारी हुई। बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों के वाहन सड़कों के किनारे व गलियों में खडे़ होने के कारण सड़कों पर दुपहिया व चौपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया। पैदल चलने वालों को तो परेशानी का सामना करना ही पड़ा, साथ ही हाइवे पर भी वाहन रेंगते रहे। जाम खुलवाने में सिविल पुलिस के साथ ही यातायात पुलिस कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बाहर से आने वाली कार गांधी बाजार और रेलवे रोड पर जाम लगा रहे थे। ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें