फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिम्मतपुर के स्कूल के बच्चे तो पहुंचे लेकिन अध्यापक नदारद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे बच्चे, नदारद रहे गुरुजी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। केंद्र और प्रदेश सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी स्कूलों की स्थिति सुधरती नहीं दिख रही है। सोमवार को हिम्मतपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के तीन शिक्षक गायब रहे। हालांकि दो शिक्षक मौजूद रहे, लेकिन बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। विद्यालय में पूरे दिन बच्चे लड़ते झगड़ते रहे। घर से परिजनों को आकर मामला सुलझाना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय के स्कूलों की सोमवार को अजीबोगरीब स्थिति दिखाई दी। सैकड़ों बच्चे तो विद्यालय में समय से पहुंच गए, लेकिन दोनों विद्यालयों के अधिकतर अध्यापक नदारद थे। दोनों विद्यालयों में केवल एक-एक अध्यापक पहुंचा जो पढ़ाई तो क्या करा पाते, बच्चों को अनुशासित भी नहीं रख पाए। स्कूल में कई बच्चे आपस में झगड़ने लगे। इसके विवाद को खत्म करने के लिए बच्चों के परिजनों को स्कूल आना पड़ा। स्कूल में मौजूद अध्यापक अजय व सैमुलहसन ने अन्य अध्यापकों के विषय में बताया कि वह छुट्टी पर थे। इस विषय में बीईओ मौ. राशिद ने बताया कि उन्हें अध्यापकों की छुट्टी के विषय में कोई सूचना नहीं है। सर्दी की शुरूआत मानते हुए स्कूल खुलने का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है। कुछ बच्चे पहले पहुंच गए होंगे और शरारत कर रहे होंगे। यदि स्कूल में अध्यापकों ने बिना बताए छुट्टी की है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें