फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में हर-हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे गूंजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

- सावन के आखिरी सोमवार को भक्तों ने किया भगवान शिव को जलाभिषेक
गढ़मुक्तेश्वर। सावन के आखिरी सोमवार की तड़के तक ब्रजघाट तीर्थनगरी से कांवड़ उठाने का सिलसिला चला। भक्तों ने उपवास रखकर पूजा अर्चना कर शिवालयों में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

भगवान शिव के सबसे प्रिय सावन मास के आखिरी सोमवार को गढ़ के मुक्तेश्वरा महादेव (नक्का कुआं) मंदिर, पंचायती मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर, दत्तियाना के लाल मंदिर समेत गांवों के मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की आमद ब्रजघाट गंगानगरी में देर रात तक चलती रही, जो सूर्योदय होने से पहले ही गंगा में डुबकी लगाकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़ में गंगा जल भरकर अपने गंतव्य स्थलों को रवाना हो गए। शिवभक्तों ने उपवास रखकर पूजा अर्चना करने के बाद अपने निकटतम शिवालयों में जलाभिषेक कर अमनचैन, भाईचारे की मजबूती, परिवार समेत क्षेत्र की खुशहाली, बीमारियों सेे मुक्ति और दैवीय आपदाओं से बचाव की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें