फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण पर गंभीरता दिखायें अधिकारी: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण पर गंभीरता दिखाएं अधिकारी: सीडीओ
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों के साथ हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। सीडीओ दीपा रंजन ने कहा कि एक से 31 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिकारी गंभीरता दिखाएं। इस दौरान गांवों में नाली और नालों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अंत्योदय मिशन के तहत चिह्नित 11 गांवों के विकास के भी निर्देश दिए।
सीडीओ ने बैठक में कहा कि सरकार के निर्देश पर सभी ग्रामीण क्षेत्रों में एक से 31 अगस्त तक स्वच्छता सर्वेक्षण किया जा रहा है। कई गांवों से सर्वेक्षण में लापरवाही की शिकायत मिल रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी कीमत पर लापरवाही न बरती जाए। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस कार्य में लगाया जाए। स्कूल और सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से साफ हों।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम बहादुरगढ़, पिपलैड़ा, सिखैड़ा, सलारपुर में पेयजल योजना की जांच करने के लिए टीम का गठन किया है। इसमें जल निगम के अधिशासी अभियंता, जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंत्योदय मिशन के तहत चिह्नित जनपद के 11 गांवों में विकास कार्यों में तेजी लाए जाए। परियोजना अधिकारी शशि कांत त्रिपाठी ने कहा कि जिन गांवों में मनरेगा की धनराशि वितरित नहीं की गई है, वहां जल्द से जल्द धनराशि का वितरण कराया जाए। अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बैठक मेें डीडीओ संजय यादव, डीपीआरओ लाल चंद गुप्ता व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुपस्थित रहे ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें