फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर में रातभर गुल रही बती

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर में रातभर गुल रही बत्ती
विज्ञापन


हापुड़। बिजली निगम के अफसर बेशक जिलेभर में विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लेने का दावा कर रहे हों। मगर, मंगलवार को हुई हल्की बूंदाबांदी ने अफसरों की पोल खोलकर रख दी। हाईटेंशन लाइन के केबल बॉक्स में हुए फाल्ट से रातभर आधे शहर की बत्ती गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार को बरसात के दौरान मोहल्ला भगवानपुरी के बाहर 33 केवी क्षमता की लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया था। निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद रात आठ बजे फाल्ट को दुरुस्त कर दिया था। मगर, आधा घंटा आपूर्ति सुचारु रहने के बाद फिर से उक्त केबल बॉक्स में फाल्ट हो गया। आलम यह रहा कि रातभर दिल्ली रोड बिजलीघर के तीन फीडर और टाउन हॉल बिजलीघर बंद पड़े रहे। इससे आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। रात करीब दो बजे फाल्ट को दोबारा दुरुस्त किया गया। तब कहीं जाकर प्रभावित इलाके की आपूर्ति बहाल की गई। इतना ही नहीं देहात अंचल में भी फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि बारिश के कारण लाइन में फाल्ट से यह समस्या बनी थी। फाल्ट को दुरुस्त कर लोगों को राहत दिला दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें