फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल से सांठगांठ कर बेच दी लाखों की ग्राम समाज की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल से साठगांठ कर बेच दी लाखों की ग्राम समाज की भूमि
विज्ञापन

-एसडीएम ने गांव अनवरपुर स्थित .252 हेक्टेयर भूमि की प्रविष्टि की रद्द, लेखपाल के खिलाफ होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। तहसील क्षेत्र के ग्राम अनवरपुर में राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर एक व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की भूमि को कुछ लोगों को बेच दिया। एसडीएम ने जांच के बाद प्रविष्टि को निरस्त करते हुए दोषी लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
एसडीएम सदर डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम अनवरपुर की ग्राम समाज की .252 हेक्टेयर भूमि पर प्रेमपाल की ओर से दस्तावेजों में हेराफेरी कर कब्जा कर लिया। प्रेमपाल ने इस भूमि को रामकिशन शर्मा, बाल किशन शर्मा, उमेश शर्मा को बेच दिया। भूमि की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। कुछ लोगों की शिकायत के बाद इस मामले की जांच एसडीएम द्वारा की गई। इसमें पता चला कि यह भूमि ग्राम पंचायत की बंजर खाते की है। इस पर प्रेमपाल के नाम अंकित प्रविष्टि को निरस्त कर भूमि ग्राम सभा के बंजर खाते में अंकित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खतौनी में गलत प्रविष्टि के लिए दोषी तत्कालीन लेखपाल राम सिंह विरदी जो इस समय तहसील सदर गाजियाबाद में तैनात हैं, के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि ऐसी कुछ और मामलों की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें