फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक ब्लास्ट और हॉपर बीमारी से धान की खेती में होने वाली बर्बादी रोकने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
धान में लगी नेक ब्लास्ट और हॉपर बीमारी
विज्ञापन

- बीमारी का प्रकोप रोकने को कीटनाशक का स्प्रे जरूरी
- कृषि महकमा किसानों को अभी से कर रहा जागरुक
कुलदीप भारद्वाज
गढ़मुक्तेश्वर। धान की खेती में नेक ब्लास्ट और हॉपर बीमारी लगने से हर साल काफी बर्बादी होती है, जिसकी रोकथाम को कीटनाशक के स्प्रे को जरूरी बता रहा कृषि महकमा किसानों को अभी से जागरुक कर रहा है।
पिकुलेरिया ऑरिंजा फफूंदी से फैलने वाली नेक ब्लास्ट और तीन रंगों में पाया जाने वाला हॉपर कीट धान की फसल में आए साल बड़े स्तर पर तबाही मचाता है। नेक ब्लास्ट बीमारी में बाली के पास काला धब्बा बनने से बाली एक तरफ झुक जाती है और फिर ऊपर का हिस्सा टूटकर गिरने लगता है। इसके अलावा तीन रंगों में पाया जाने वाला हॉपर कीट धान के पौधे के तने में लगकर उसका रस चूंस लेता है, जिससे पौधा सूखकर गिर जाता है। इन दोनों ही बीमारियों की चपेट में आने से धान की फसल में 20 से लेकर 35 फीसदी से भी अधिक नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के सहायक प्राविधिक सतीश चंद्र शर्मा का कहना है कि दोनों ही बीमारियों की रोकथाम को कीटनाशक का स्प्रे करना बेहद जरूरी होता है, जिसके लिए गांवों में गोष्ठी कर किसानों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आइसोप्रोथलीन, कारप्रोपामिड अथवा ट्राईसाइक्लाजोल में किसी एक कीटनाशक का फसल में स्प्रे करने से नेक ब्लास्ट बीमारी पांव नहीं पसारती है, जबकि हॉपर कीट की रोकथाम को डीनोटेफ्यूरान और इमिडाक्लोप्रिड कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें