फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 60 अधिकारियों ने मारे आसपास के जिलों में छापे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। हालांकि, कार्रवाई को पूरी तरह सुबह से लेकर दोपहर तक गुप्त रखा गया। करीब 60 अधिकारियों की टीम जिले में एकत्र हुई लेकिन आसपास के जिलों में छापे लगे।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर आयुक्त प्रशासन रेखा सिंह चौहान के नेतृत्व में फरवरी में तेल मिलों पर छापे लगे थे। इसके बाद से ही मिलावटखोर परेशान हैं। मंगलवार की सुबह जिले में व्यापारियों को सूचना मिली कि करीब 60 अधिकारियों की टीम पूरे प्रदेश से आई है। इसके बाद हर कोई टीम के मूवमेंट की जानकारी करता रहा। पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गरम रहा। कभी धौलाना की घी फैक्टरी तो कभी हापुड़ में आइसक्रीम फैक्टरी पर छापे की अफवाह उड़ी लेकिन शाम करीब छह बजे जाकर कार्रवाई में जुटे अधिकारियों ने सूचना दी कि हापुड़ में कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि, कुछ मिलावटखोरों ने कार्रवाई के डर से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शाम के समय आसपास के जनपदों से टीम के जाने के बाद राहत की सांस ली।
मामले में अपर आयुक्त प्रशासन रेखा सिंह चौहान ने बताया कि बुलंदशहर, सहारनपुर में छापा लगा है। कार्रवाई में सहायक आयुक्त और अभिहित अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हुए हैं। पूरी कार्रवाई को गुप्ता रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें