फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 59 दिव्यांग और बुजुर्ग घर से करेंगे मतदान

Mon, 08 Apr 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। धौलाना विधानसभा में 59 दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता घर से ही मतदान करेंगे। मतदान से एक सप्ताह पहले बैलट पेपर के माध्यम से वोट डालेंगे। इसके लिए मतदान कर्मियों की टीम बनाई गई है। जिसमें दो मतदान अधिकारी, एक वीडियोग्राफर, एक माइक्रोऑब्जर्वर और दो पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 85 वर्ष से अधिक की उम्र वाले बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विधानसभा क्षेत्र में इस श्रेणी के 1495 मतदाता हैं। जिसमें से 59 ने घर पर ही बैठकर मतदान करने की इच्छा जाहिर की है। बाकी सभी ने मतदान स्थल पर पहुंचकर वोट डालने के लिए कहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा मतदान कर्मियों की संयुक्त टीम बनाई गई है। टीम इन मतदाताओं को मतदान करने के लिए पहले सूचना देगी, और नियमित तिथि को घर पर मिलने के लिए कहेगी। मतदान की सूचना मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिससे वह निर्धारित तिथि को मतदान एजेंट बनकर प्रक्रिया में शामिल हो सकें। ऐसे मतदाताओं को प्रत्याशी के चिन्ह के सामने पेन से सही का निशान और गोला बनाकर वोट डालना होगा।

एसडीएम धौलाना संतोश उपाध्याय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 1495 दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता हैं। सभी से फोन पर वार्ता कर घर से वोट डालने के लिए पूछा गया है, जिसमें से 59 मतदाताओं ने इच्छा जताई है। 26 अप्रैल को मतदान है, इससे एक सप्ताह पहले इन मतदाताओं के वोट डलवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें