फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 57 ने ठोकी दावेदारी, मैदान में आठ महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए रविवार को रिकार्ड 57 कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी ठोकी है, इसमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं। नामांकन के कारण सुबह से ही प्रीत विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकताओं की भीड़ लगी रही।

जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा और पर्यवेक्षक मनीष कूपर सुबह करीब 10 बजे पार्टी के प्रीत विहार स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं की भीड़ पहले से ही मौजूद थी। जिला चुनाव अधिकारी दिनेश शर्मा ने एक-एक कर सभी को नामांकन-पत्र सौंपे। नामांकन-पत्र लेने वालों की संख्या अधिक होने और प्रस्तावकों की संख्या मात्र 14 रहने के कारण फार्म पर प्रस्तावक के हस्ताक्षर के नियम को हटा दिया गया। हालांकि, कुछ फार्म पर प्रस्तावक पहले से ही हस्ताक्षर कर चुके थे, लेकिन जिन नामांकन-पत्रों पर प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं हुए। उन्हें रिजेक्ट नहीं किया गया है। सभी जमा नामांकन पत्रों को एक पार्टी फार्मेट में डिटेल के अनुसार दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कितनी सिफारिशें कराओगे

जिला चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्र जमा कर रहे एक कार्यकर्ता से हंसकर कहा कि कितनी सिफारिशें कराआगे। लोग एयरपोर्ट तक पहुंचकर सिफारिशें कर रहे हैं। यह कराने की जरूरत नहीं है। पार्टी अच्छे कार्यकर्ता को ही जिलाध्यक्ष बनाएगी। इसके बाद उन्होंने कुछ अच्छे कार्यकर्ताओं के नाम भी गिनाए, जो जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।

तीन चरणों में ली जाएगी राय

सांसद अरुण गोविल, सांसद अतुल गर्ग, सांसद कंवर सिंह तंवर, क्षेत्रीय महामंत्री डाॅ विकास अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक हरेंद्र सिंह, विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, पालिकाध्यक्ष विभु बंसल व राकेश बजरंगी को अपनी राय देने के लिए कार्यालय बुलाया गया था। इसमें कविता सिंह और दो अन्य नाम भी शामिल थे, लेकिन उन्होंने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया है। इसलिए इनकी राय को शामिल नहीं किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों की राय को अलग-अलग लेकर लखनऊ पैनल बनाकर नाम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


इन्होंने जमा किए नामांकन पत्र

वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा, विनोद गुप्ता, कविता माधरे, प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, मोहन ङ्क्षसह, मालती भारती, राजसुंदर तेवतिया, श्यामेंद्र त्यागी, प्रवीण मित्तल, प्रमोद कुमार, पिंकी त्यागी, पवन त्यागी, गौरव रुडक़ीवाल, राजेश शर्मा, नीलम कुमारी, डॉ हरेंद्र, शिखा चौहान, ललित मोदी, डॉ पायल गुप्ता, दीपक भाटी, सीमा जौहर, विनीत दीवान, सुयष वशिष्ठ, अलका निम, अनिल त्यागी, सुधीर शर्मा, रामअवतार, संजय तोमर, जितेंद्र भड़ाना, हरफूल सिंह, राजीव लोचन शर्मा, विजय खरे, पंकज गर्ग, शिवकुमार, लोचन, राहुल उपाध्याय, प्रवीन प्रधान, प्रवीन सेठी, राकेश कुमार कर्दम, दिनेश त्यागी, प्रमोद त्यागी, भारत भूषण गर्ग, अमित सिवाल, पंकज गर्ग, परमजीत सिंह, सुमित पार्चा, सतेंद्र सैनी, संजीव कुमार शर्मा, सुमित कुमार सिसोदिया, ब्रिजेश कुमार बिरजू, अश्वनी वाल्मीकि, मनोज कुमार, सुदेव बंसल, धीरज त्यागी, राजेश कुमार शर्मा आदि ने नामांकन पत्र भरकर जमा किए। जबकि, निशांत सिसोदिया और दिनेश तोमर ने फार्म तो लिया, लेकिन भरकर जमा नहीं किया। इसके अलावा प्रदेश परिषद के सदस्य के लिए 15 ने नामांकन पत्र भरकर जमा किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें