आग लगने से सोमवार को दर्जनभर किसानों की 57 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। बार-बार सूचना देने के बाद भी अग्निशमन दल समय से मौके पर नहीं पहुंचा। किसानों ने घंटों कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने क्षति का आकलन किया।
पीड़ित किसान गौरव पुत्र शिवकुमार ने बताया कि 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग की नींद नहीं टूटी। खेतों में लगी आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के पहुंचने की राह देखती रही।
मांगे राम सिंह ने एसडीएम ऑफिस पहुंचकर जब एसडीएम पुष्पराज सिंह को मामले की सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे लेखपालों की टीम ने पीड़ित किसानों की सूची बनाई।
इनमें डालचंदपुत्र समय सिंह की ढाई बीघा, बिजेंद्र पुत्र सुखवीर की साढे़ पांच बीघा, मुन्ना पुत्र ननका की आठ बीघा, कुमरपाल, यशपाल, कुलदीप, अंकित पुत्रगण प्रीतम सिंह की आठ बीघा, कल्लो देवी पत्नी रमेश यादव की आठ बीघा, रामवीरव धूम सिंह पुत्रगण जयसिंह की बीघा,
उर्मिला पत्नी मूलचंद की आठ बीघा, शीशपालव सेंसरपाल पुत्रगण जयसिंह की चार बीघा, उस्मानतोमर की सवा तीन बीघा , भीम सिंह की तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। एसडीएम धौलाना पुष्पराज सिंह को लेखपाल केपी सिंह रिपोर्ट सौंप दी है।