फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिन हित में दो महत्वपूर्ण बिल पास करे सरकार-वी.एम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान हित में दो महत्वपूर्ण बिल पास करे सरकार : वी.एम सिंह
विज्ञापन


हापुड़। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी.एम सिंह ने कहा कि पांच राज्यों में भाजपा सरकार की हार का कारण किसानों की अनदेखी है। किसान हित में कर्ज माफी और फसल लागत का डेढ़ गुना दाम दिलाने संबंधी बिल सरकार को पास करने होंगे, नहीं तो 2019 के चुनाव में भी उन्हें किसानों का आक्रोश झेलना पड़ेगा।
सरदार वी.एम सिंह शनिवार को गढ़ रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में उन्होंने सरकार के समक्ष दो बिल प्रस्तुत किए हुए हैं। इनमें पहला किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करना व दूसरा किसानों को फसल पर लागत का डेढ़ गुना दाम दिलाना है। सरकार मौखिक रूप से किसानों को कर्ज माफी, फसल का उचित दाम दिलाने का दम भरती है, लेकिन बिलों को पास करने में वह हिचकिचा रही है। कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि 14 दिन के अंदर किसानों को गन्ना भुगतान न करने पर मय ब्याज के उन्हें भुगतान किया जाए, लेकिन सरकार का संरक्षण प्राप्त मिल मालिक ऐसा नहीं कर रहे हैं, उल्टा किसानों का भुगतान एक वर्ष से अधिक समय का रोका हुआ है, जबकि सरकार ने मिलों का ब्याज माफ कर दिया है। किसानों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के हित में दोनों बिलों को पास कराने के लिए 29 व 30 नवंबर को 209 किसान संगठनों ने दिल्ली में हुंकार भरी थी। अब जल्द इन बिलों को पास नहीं किया गया तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मौके पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकुल त्यागी, जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश त्यागी, परविंदर सिंह, अजयवंश नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें